दुनिया के 10 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम - Hindi -Top 10 Biggest Cricket Stadium in World - Cric Day

दोस्तों आज की इस पोस्ट में आप जानेंगे दुनिया के 10 सबसे बडे क्रिकेट स्टेडियम के बारे में क्रिकेट फुटबॉल के बाद पूरी दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला खेल है दोस्तों क्रिकेट में मैदानों का आकार एक समान होता है जबकि दूसरे खेलों में मैदान के आकार की कोई आकृति नहीं होती है क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड के जंगल में रहने वाले बच्चों के द्वारा हुई थी वहीं से क्रिकेट बड़े-बड़े शहरों में खेला जाने लगा दोस्तों पुराने समय में क्रिकेट इस तरह से नहीं खेला जाता था जैसे आज के समय में खेलते हैं पुराने समय में गेंद को लुढ़काकर फेंकी जाती थी और उस समय बल्ला ( कुंदा ) एक आम छड़ी की तरह होता था लेकिन जैसे समय बीतता गया उसी तरह क्रिकेट खेल भी एक प्रोफेशनल खेल में बदल गया जब यह खेल जंगल से निकलकर इंग्लैंड के शहरों में फैला तो उस समय इतने अच्छे   मैदान नहीं थे लेकिन आज की इस पोस्ट में आप जानेंगे दुनिया के 10 सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम के बारे में जो कि दिखने में भी सुंदर है और क्षमता में भी बड़े हैं 



और पढ़ें - 

क्रिकेट के लिए 10 लाइन 

हाशिम अमला का जीवन परिचय 

अब नहीं खेल पाएंगे पंत

10. एडिलेड ओवल ( Adilade Oval ) 


मौजूदा स्थान - दक्षिण एडलॉइड, ऑस्ट्रेलिया 

निर्माण वर्ष - 1871 ई० 

दर्शकों के बैठने की संख्या - 53, 500













एडिलेड ओवल स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया में स्थित है एडिलेड ओवल स्टेडियम टॉप टेन की लिस्ट में दसवें नंबर पर आता है स्टेडियम एक मल्टी परपज स्टेडियम है इसे दोनों खेलों के लिए बनाया गया है यह स्टेडियम दुनिया के सबसे प्रसिद्ध मैदान में से एक है
स्टेडियम में विराट कोहली ने अपनी एक टेस्ट पारी में दोहरा शतक लगाया था यह स्टेडियम 1871 ईस्वी को बनाया गया था इसमें 53,500 दर्शक आसानी से बैठकर क्रिकेट मैच या फिर फुटबॉल मैच को देख सकते हैं 


9.  डी.वाई पाटिल स्टेडियम ( D Y Patil Sports Stadium ) 


स्थित - नवी मुंबई , भारत

निर्माण वर्ष - 2008

दर्शकों के बैठने की संख्या -  60,000



डी वाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में स्थित हैं डी वाई पाटिल स्टेडियम टॉप 10 की इस लिस्ट में नौवें नंबर पर आता है यह स्टेडियम 2008 में बनाया गया इस स्टेडियम में पहला मैच 2008 में खेला गया और दूसरा मैच 2010 में खेला गया इस स्टेडियम में आईपीएल का दो बार फाइनल मैच भी खेला जा चुका है यह स्टेडियम भी एक मल्टी परपज स्टेडियम है इस स्टेडियम में दोनों तरह के खेल खेले जाते हैं फुटबॉल और क्रिकेट, स्टेडियम में 60000 दर्शक क्रिकेट खेल या फिर फुटबॉल को आसानी से बैठकर देख सकते हैं 

8. जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम, दिल्ली

स्थित नई दिल्ली, भारत

निर्माण वर्ष - 1983 

दर्शकों के बैठने की संख्या - 60,254



यह स्टेडियम भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है यह स्टेडियम टॉप टेन की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर आता है स्टेडियम खूबसूरत और बहुत प्रसिद्ध मैदान है यह मैदान भी दोनों खेलों के लिए बनाया गया है इस स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के नाम है यह स्टेडियम 1983 ईस्वी में बनाया गया है इसमें दर्शकों के बैठने की संख्या 60,000 के लगभग है 

7.  ग्रीन फील्ड स्टेडियम (Greenfield International Stadium)

स्थित - तिरुवनंतपुरम केरल , भारत 

निर्माण वर्ष - 2014 

दर्शकों के बैठने की संख्या - 55,000



यह स्टेडियम केरल के तिरुवंतपुरम शहर में स्थित है ग्रीन पार्क स्टेडियम टॉप टेन की इस लिस्ट में सातवें स्थान पर आता है इस स्टेडियम में पहला मैच 2017 में T20 WORLD CUP भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम के बीच खेला गया इसके बाद पहला वनडे मैच 1 नवंबर 2018 को भारतीय टीम और वेस्टइंडीज टीम के बीच खेला गया इस स्टेडियम को 2014 में बनाया गया इस स्टेडियम के सीट्स कपैसिटी 55,000 है यह स्टेडियम भी एक मल्टी परपज स्टेडियम है इस स्टेडियम में क्रिकेट और फुटबॉल दोनों खेलों के लिए बनाया गया है 

Hindi -Top 10 Biggest Cricket Stadium in World 


6. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

स्थित - हैदराबाद, भारत 

निर्माण वर्ष - 2003 

दर्शको के बैठने की संख्या - 55,000




राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भारत के हैदराबाद राज्य में स्थित हैं यह स्टेडियम घरेलू क्रिकेट और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट दोनों के लिए उपयोग किया जाता है इस स्टेडियम में भारत ने 2019 तक वनडे क्रिकेट में 500 जीत हासिल की थी यह स्टेडियम इतना प्रसिद्ध है कि इस स्टेडियम में 2017 और 2019 में इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) के मैच खेले जा चुके हैं यह हैदराबाद क्रिकेट एसोसिशन का घरेलू क्रिकेट मैदान है इस स्टेडियम में 55000 क्रिकेट दर्शक आसानी से बैठकर क्रिकेट खेल देख सकते है 


5. पर्थ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

स्थित - बरसावाद, ऑस्ट्रेलिया 

निर्माण वर्ष - 2017
 
दर्शको के बैठने की संख्या - 60,000




पर्थ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया के बरसावाद में स्थित हैं यह स्टेडियम टॉप 10 की इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर आता है यह स्टेडियम मुख्य रूप से टेस्ट सिरीज के लिए बनाया गया है इस स्टेडियम में ज्यादातर टेस्ट मैचों का आयोजन होता है यह स्टेडियम एक मल्टी परपज स्टेडियम है यह स्टेडियम दोनो खेलो के लिए बनाया गया है इस स्टेडियम का निर्माण साल 2017 में हुआ था आपको बता दें कि भारतीय टीम के महान बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने करियर का 25वा टेस्ट शतक पर्थ स्टेडियम में ही जड़ा था इस स्टेडियम का इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया फुटबॉल और क्रिकेट सिर्फ इन दो इवेंट के लिए ही करती है इस स्टेडियम में 60,000 दर्शक आसानी से बैठकर क्रिकेट खेल को देख सकते है 

4. शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम

स्थित - रायपुर, छत्तीसगढ़ भारत

निर्माण वर्ष - 2008

दर्शको के बैठने की संख्या - 65,000





शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम भारत के रायपुर में स्थित है यह स्टेडियम टॉप 10 की इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आता है भारत के फॉर्मर क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अपने अनुभव के अनुसार शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम को एक अच्छा स्टेडियम बताया है 2010 में इस स्टेडियम में पहले मैच का आयोजन हुआ यह स्टेडियम इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) में अहम भूमिका निभाता है यह स्टेडियम दिल्ली क्रिकेट एसोसिशन का होम ग्राउंड है 


3. ईडन गार्डन्स स्टेडियम

स्थित - कोलकाता, वेस्ट बंगाल , भारत 

निर्माण वर्ष - 1864 

दर्शको के बैठने की संख्या - 68,000













ईडन गार्डन स्टेडियम भारत के कोलकाता में स्थित है यह स्टेडियम अपनी खूबसूरती की वजह से टॉप 10 की इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आता है ऐसा कहा जाता है कि यह स्टेडियम भारत का सबसे पुराना स्टेडियम है यह स्टेडियम आइपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में कोलकाता नाइट राइडर्स का होम ग्राउंड है इस स्टेडियम ने कई अंतरराष्ट्रीय मैचों को होस्ट किया है आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में 264 रनों की पारी इसी स्टेडियम में खेली थी 


2. मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम 

स्थित - मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया

निर्माण वर्ष - 1853 

दर्शको के बैठने की संख्या - 1,00,024



मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में स्थित है यह स्टेडियम टॉप 10 की इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आता है यह स्टेडियम बहुत ही ज्यादा खूबसूरत स्टेडियम है यह स्टेडियम इतना पुराना है कि क्रिकेट इतिहास का पहला टेस्ट मैच 15 से 18 मार्च 1977 को खेला गया था आपको बता दें कि इस स्टेडियम ने कई ऐतिहासिक मैचों को होस्ट किया है आपको बता दें कि 1992 और 2015 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच इसी स्टेडियम में खेला गया था जय स्टेडियम Melbourne Stars का होम ग्राउंड है यह स्टेडियम एक मल्टीपरपज स्टेडियम है इस स्टेडियम में सर्दियों में फुटबॉल खेला जाता है 


1. नरेंद्र मोदी स्टेडियम

स्थित - अहमदाबाद, गुजरात भारत

निर्माण वर्ष - 1992 में बनाया गया, 2020 में मरम्मत की गई 

दर्शको के बैठने की संख्या - 132,000 




नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में स्थित है नरेंद्र मोदी स्टेडियम को पुराने समय में सरदार पटेल स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता था लेकिन 2020 में इस स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम रख दिया गया है आपको बता दें कि यह स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है स्टेडियम 63 एकड़ में फैला हुआ है इस स्टेडियम में कॉर्पोरेट बॉक्स और 50 से ज्यादा कमरे मौजूद है और इसके अलावा तीन प्रैक्टिस मैदान और चार ड्रेसिंग रूम मौजूद है इस स्टेडियम में ओलंपिक पूल के आकार का एक स्विमिंग पूल मौजूद है और इसके अलावा एक पार्किंग एरिया जिसमे लगभग 3000 दो पहिए वाले वाहन और 10000 चार पहिए वाले वाहन आसानी से पार्क हो सकते है 



निष्कर्ष

Posted by :- Shan Rana 


आज की इस पोस्ट में आपने जाना दुनिया के 10 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के बारे में अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों और क्रिकेट फैंस के साथ शेयर जरूर करें और कमेंट में बताएं आपको इनमें से कौन सा स्टेडियम अच्छा लगा 


Thank you ☺️

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ